पुण्यार्कवनस्पतितन्त्रम्-15

(9)              आम का बाँदा- आम का बाँदा अति सुलभ है।प्रायः आम के पेड़ों में यह मिल ही जाता है।इसके प्रयोग भी अपेक्षाकृत सहज हैं।किसी नक्षत्र विशेष का बन्धन भी नहीं है।सिर्फ रविपुष्य योग का विचार करके पूर्व निर्दिष्ट विधि से घर लाकर, स्थापन-पूजन कर किसी पवित्र स्थान में सुरक्षित रख दें।यह बाँदा विजयदायी है।

पुरुषों को दांयी भुजा में एवं स्त्रियों को बांयी भुजा में ताबीज में भर कर धारण करना चाहिए।किसी कार्य की सफलता हेतु इसका प्रयोग किया जा सकता है।
                    -----()()----

Comments